मितौली खीरी* मैगलगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत लालपुर गांव में सक्रिय भूमाफियाओं ने कृषि योग्य भूमि को गलत तरीके से प्रशासन की साठगांठ से व्यवसायिक बनाकर फ्लर्टिंग कर दी वहीं दूसरी ओर जमीन की खरीदारी में स्टांप की भी चोरी की गयी लालपुर गांव में बाईपास निकलने के बाद रोड के किनारे आने वाली जमीन पर भू माफियाओं की नजर पड़ी लगभग आधा दर्जन से अधिक भूमाफिया सक्रिय हुए और एक टीम बनाकर विवादित जमीनों को टारगेट करते हुए दबंगई राजनीतिक संरक्षण और तहसील प्रशासन की मिलीभगत से भ्रामक और अस्तित्व विहीन कागजों को आधार बनाकर बैनामा कराया गया भूमाफिया यहां तक भी नहीं रुके दूसरी जगह खरीदी गई जमीन को अपनी दबंगई और राजनीतिक पहुंच के चलते जहां पर उचित लगा वहां पर कब्जा कर लिया कृषि योग्य भूमि को सत्ता संरक्षण और मनी मैनेजमेंट के दम पर व्यवसायिक बनाकर लोन भी लिया गया विवादित कृषि योग्य करोड़ों रुपए की जमीनों को ओने पौने दामों में खरीद कर मोटा खेल किया जा रहा है मैगलगंज क्षेत्र के आसपास लालपुर गांव के दर्जनों मामले इन भू माफियाओं से संबंधित तहसील और मुख्यालय सहित लखनऊ कमिश्नरी में भी लंबित है आखिर इन तथाकथित भू माफियाओं पर किस तरीके से अंकुश लगेगा या फिर यह लोग ऐसे ही सक्रिय होकर कृषि योग्य जमीन पर प्लाटिंग का कार्य करते रहेंगे
