थाना मितौली | मितौली क्षेत्र के हरिहरपुर मैं पांच दिवसीय बौद्ध कथा का आयोजन किया गया था तो वहीं बताया है कि कथावाचक के द्वारा माइक के माध्यम से देवी-देवताओं के प्रति टिप्पणी की गई थी जिसको लेकर आपस में विवाद हुआ था विवाद में कई लोग घायल हुए थे| जबकि आपको बताते चलें भगवान बुद्ध का धम्म एक मानवतावादी धम्म है जहां सभी को बराबरी का अधिकार एवं सभी को समता मूलक समाज बनाने को लेकर बुद्ध के संदेश को जन जन तक पहुंचाने का काम होता है ना की किसी धम्म पर उंगली उठाना भगवान बुद्ध सदैव मानवता समानता के प्रति संदेश दिया करते थे | उनके धम्म को अपनाकर इसीलिए देश विदेश के लोग महान होते जा रहे हैं इसीलिए बौद्ध धर्म कई देशों में विख्यात है यहां के कथावाचक सिर्फ धन उगाही के चक्कर में लोगों के बीच में तनाव उत्पन्न करने का काम करते हैं जो कि यह सरासर गलत है और बुद्ध के धम्म को बढ़ाने की वजह पीछे छोड़ने का काम कर रहे हैं भगवान बुद्ध ने संदेश दिया था |बौद्ध धम्म की क्या पहचान मानव मानव एक समान इस उद्देश्य के साथ चलाने का काम किया था ऐसे कथावाचक को माइक के माध्यम से टिप्पणी करने के दौरान लोगों के बीच में तनाव उत्पन्न करने के मामले में
पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में वाछिंत अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत एवं क्षेत्राधिकारी राजेंद्र प्रसाद के पर्यवेक्षण मे व प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार धीमान के नेतृत्व मे थाना मितौली पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त चन्द्रप्रकाश गौतम पुत्र मिश्रीलाल (धम्म कथा वाचक) नि0ग्राम अमरगंज मजरा पट्टी थाना टडियांवा जनपद हरदोई संबंधितमु0अ0सं0-70/2023 धारा 295ए भादवि व 7 सी0एल0 एक्ट थाना मितौली खीरी को आज दतेली भट्टे के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उ0नि0 आदित्य प्रताप का0 संजीव कुमार द्वारा गिरफ्तारी की गई
