मितौली खीरी |मितौली थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में धम्म कथा के दौरान हुए मारपीट के मामले को लेकर घटना के दूसरे दिन समता सैनिक दल के प्रदेश अध्यक्ष पीपी सिंह अशोक बौद्ध हरिहरपुर गांव पहुँचे। धम्म कथा के दौरान हुई मारपीट में घायल हुए पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ितो को समुचित इलाज व पीड़ितों के परिवार को सुरक्षा देने की भी मांग की है। इस मामले की जाँच कर रहे सीओ धौरहरा पीपी सिंह ने दोनों पक्षों से मुलाकात की है। तो वहीं समता सैनिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मामले में पुलिस की हीलाहवाली पर सवाल खड़े किए है। उन्होंने कहा कि धम्म कथा की परमिशन के बाद भी पुलिस को वहाँ पर मौजूद होना चाहिए था। पुलिस के न होने की वजह से संघर्ष हुआ है। जहां बौद्ध धर्म की कथाएं होती है वहां पर पुलिस प्रशासन की व्यवस्था जरूर की जाए जिससे कोई वाद विवाद ना हो उन्होंने यह भी कहा कि जिसने भी धार्मिक भावनाएं आहत करने की टिप्पणी की है उसके खिलाफ भी कार्यवाही होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने धम्म कथा में हुए बवाल की निष्पक्ष जांच करने व पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की है।

तो वही कथा आयोजकों द्वारा बताया गया है कि इससे पूर्व में भी कथा कराई गई थी तब भी इन्हीं लोगों ने हमारे लोगों के घरों में आग लगाई थी| कोई विवाद ना हो इसलिए दोनों पक्षों की तरफ से उन्होंने जैसे-तैसे अपने बचाव के लिए हम लोगों से सुलह समझौता कर लिया था | इस बार कथा चल रही थी |कथा के आखिरी दिन धारदार हथियारों से हमला करते हुए घटना को अंजाम दिया है |इस मामले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्राधिकारी राजेंद्र प्रसाद एवं थाना प्रभारी आलोक कुमार धीमान सहित पुलिस प्रशासन व पीएससी एक प्लाटून मौजूद |
