मितौली खीरी। सप्त दिवसीय श्री गायत्री महायज्ञ एवं मानस वेदांत संत सम्मेलन आयोजित हुआ।दूर दराज से पधारे संत विद्वानो द्वारा परम् विद्वान विनीत जी महाराज लखीमपुर,परम् विद्वान शिव प्रकाश मिश्र गोला गोकरण नाथ, परम् विद्वान रामजी तिवारी हरदोई, साध्वी दिव्यांशी मिश्रा, परमविद्वान हरिओम बाजपेई लखनऊ,परम् विद्वान राजेंद्र पांडे हरदोई, साध्वी मंगला जी वृंदावन मथुरा, परम विद्वान वीरेंद्र त्रिपाठी नैमिष धाम सीतापुर, साध्वी पूर्णिमा मिश्रा नैमिष धाम सीतापुर, कथकनृत्य कथा सम्राट अयोध्या प्रसाद रायबरेली, वक्ताओं द्वारा सातों दिवस भागवत चर्चा भजन कीर्तन प्रतिदिन संपन्न होते रहे। हरि गोविंद दास जी महाराज यज्ञ आचार्य अयोध्या व वैदिक मंडल द्वारा हवन पूजन अर्चन यज्ञशाला में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यजमानो द्वारा आहुतियां समर्पित हुई । अंतिम दिवस कन्या भोज विशाल भंडारे के साथ यज्ञ की पूर्णाहुति हुई। गायत्री शक्ति धाम ओदारा यज्ञ समिति के पदाधिकारी राम लोटन मिश्र अध्यक्ष, सुनील मिश्र उपाध्यक्ष, प्रदीप मिश्र उपाध्यक्ष, आशीष मिश्र उपाध्यक्ष, अभिषेक मिश्र उपाध्यक्ष,विनीत मिश्रा महामंत्री, विनोद मंत्री, विनोद मिश्र कोषाध्यक्ष, हरिओम मिश्र उप (कोषाध्यक्ष), रमेश चंद्र मिश्र ऑडिटर के द्वारा वक्ताओं वैदिक मंडल कर्मचारियों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। यज्ञ में यज्ञ समिति ग्रामवासियो का अथक सहयोग रहा।
