रिपोर्ट – तोहीद खान
लखीमपुर खीरी 27 जनवरी। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में माध्यमिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट 2022 की परीक्षा में खीरी के टॉप टेन मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह हुआ। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन डीआईओएस डॉ महेंद्र प्रताप सिंह ने किया
कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में सीएम के राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण हुआ, इसके बाद प्रधानमंत्री जी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग हुई
कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सदर योगेश वर्मा, प्रभारी डीएम अनिल कुमार सिंह, एडीएम संजय कुमार सिंह ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में विधायक सदर ने प्रभारी डीएम और एडीएम के साथ हाई स्कूल के टॉप 10 और इंटरमीडिएट के टॉप 10 विद्यार्थियों को 21-21 हजार की धनराशि का चेक, टेबलेट, मेडल प्रदान कर अलंकरण किया।
विधायक सदर योगेश वर्मा ने जिले के टॉपर्स न केवल सम्मानित किया बल्कि उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उच्च अंक हासिल कर विद्यार्थियों ने स्कूल एवं अपने माता-पिता ही नहीं बल्कि जिले का मान बढ़ाया है। प्रदेश सरकार उनके हितों को लेकर निरंतर सजग है। सरकार इन विद्यार्थियों के जीवन के लिए निरंतर कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि ‘परीक्षा पर चर्चा’ छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और समाज को एक मंच पर लाने के पीएम नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण से प्रेरित एक आंदोलन है।
प्रभारी डीएम अनिल कुमार सिंह ने मेधावी छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि जिस रास्ते पर चलने का प्रण किया है, उसी पर चलें। बार-बार रास्ता न बदलें, सफलता आपके कदम चूमेगी। सब आपके पीछे खड़े होंगे। आने वाला वक्त, आपका इंतजार कर रहा है। डीआईओएस डॉ महेंद्र प्रताप सिंह ने मेधावी विद्यार्थियों के अलंकरण कार्यक्रम की आवश्यकता एवं प्रासंगिकता बताइ। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के टॉप 10 कुल 24 बच्चों को पांच लाख चार हजार की धनराशि प्रदान की जा रही है। वही प्रति मेधावी विद्याथी को टैबलेट दिया जा रहा है
*इनका हुआ सम्मान, टैबलेट, 21-21 हजार की धनराशि की मिली सौगात*
*हाईस्कूल के टॉपर्स* : फैज अहमद, स्मृति सिंह, श्रेया श्रीवास्तव, अनुष्का वर्मा, शैलजा दीक्षित, श्रद्धा, फलक नाज अंसारी,वैष्णवी गुप्ता, सिमरन कनौजिया, गरिमा सिंह, आदित्य वर्मा, निधी वर्मा
इंटरमीडियट के टॉपर्स: विपिन कुमार राजपूत,अंजली सिंह कुशवाहा, पार्थ सक्सेना, अर्पित पटेल, हर्षिता विश्वकर्मा, लकी वर्मा, साक्षी वर्मा, हीरा नूर, अनुष्का वर्मा, राशि मौर्य, शुभ्रा शुक्ला, सत्येंद्र कुमार वर्मा
धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र का उत्सव, याद किए गए भारत के क्रांतिकारी वीर सपूत
मितौली खीरी। क्षेत्र में गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्यालयों में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम याद किए गए स्वतंत्रता के अमर बलिदानी क्रांतिकारी। निकाली गई प्रभात फेरी। भारत के चौहट्टरवें गणतंत्र दिवस के अवसर पर क्षेत्र के सरकारी गैर सरकारी संस्थानों पर भारत की शान तिरंगा फहराया गया। मितौली के रोहनलाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल में ध्वजा के बाद बच्चो द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, राजा लोन सिंह इंटर कालेज, आदर्श इंटर कालेज मितौली,कस्ता के फकीरा गाजी मदरसा में, सरस्वती सरस्वती शिशु मंदिर में ध्वजा रोहनकर मिष्ठान वितरण किया गया। कस्ता स्थित कैरियर कांवेंट स्कूल में संस्था के डायरेक्टर शंकरलाल वर्मा के द्वारा ध्वजा रोहन किया गया विद्यालय के बच्चों द्वारा कस्बे में प्रभात फेरी के बाद मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। जिसमे अभिनय गीत तथा नाट्य मंचन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ और बाल विवाह एक अपराध जैसी समाज सुधारक और लोगो को जगरुक करते हुए प्रस्तुति की गई। क्षेत्र के पिपरझला स्थित एस आर कांवेंट स्कूल में ध्वजा रोहन के बाद बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति की गई । इस अवसर पर विद्यालयों में विद्यालय स्टाफ, अभिभावक और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

