मितौली खीरी ।तहसील बार एसोसिएशन मितौली जनपद लखीमपुर खीरी पंजीकरण का शपथ ग्रहण समारोह मुख्य अतिथि कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू ,सदस्य पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने नवनिर्वाचित कमेटी को शपथ दिलाई विशिष्ट अतिथि के तौर पर उप जिलाधिकारी मितौली विनीत कुमार उपाध्याय ,तहसीलदार मितौली अमिता यादव ,पुलिस उपाधीक्षक मितौली आदित्य कुमार गौतम पूर्व महामंत्री बार एसोसिएशन लखीमपुर अजय मिश्र भाजपा जिला मंत्री बृजेश सिंह वरिष्ठ अधिवक्ता रामबाबू बाजपेई सहित मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया मुख्य अतिथि कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू ने समस्त नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पूरी कमेटी को धन्यवाद दिया सदस्य पूर्व अध्यक्ष बार काउंसलिंग उत्तर प्रदेश अजय कुमार शुक्ला ने नवनिर्वाचित मितौली तहसील इकाई अध्यक्ष पद अजय कुमार मिश्र एडवोकेट ,महामंत्री पद पर सुधीर कुमार दीक्षित, उपाध्यक्ष पद पर जितेंद्र कुमार वर्मा एडवोकेट , कोषाध्यक्ष पद पर पवन कुमार नीरज एडवोकेट, संयुक्त मंत्री पद पर बरकत अली एडवोकेट, ऑडीटर पद पर दुर्गेश बाजपेई एडवोकेट, गवर्निंग काउंसिल वरिष्ठ सत्य प्रकाश शुक्ल एडवोकेट, गवर्निंग काउंसलिंग कनिष्ठ अवधेश कुमार एडवोकेट को पद गोपनीयता की शपथ दिलाई ।अजय कुमार शुक्ल ने अपने संबोधन में कहा सरदार बल्लभ भाई पटेल जब एक बहस कर रहे थे तो उन्होंने जज से कहा कि बहस करा कर मुझे छुट्टी दे दें क्योंकि मेरी मां का देहांत हो गया है इसलिए मुझे दाह संस्कार करना है तो जज ने कहा कि आपको आना नहीं चाहिए था मैं अगली तारीख लगा देता तो उन्होंने कहा कि मैं एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को न्याय दिलाने के लिए बहस कर रहा था मां से अधिक मुझे उस को न्याय दिलाना था। डॉ राजेंद्र प्रसाद, पूर्व निर्वाचन अधिकारी टीएन सेशन की भी चर्चा की उप जिलाधिकारी मितौली विनीत कुमार उपाध्याय, तहसीलदार मितौली अमिता यादव ने बार और बेंच में आपस में सामंजस्य बिठाकर समस्त अधिवक्ताओंको कार्य करना चाहिए अंत में पूर्व अध्यक्ष सत्य प्रकाश मिश्र ने आए हुए अतिथियों व अधिवक्ताओं को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम का समापन किया इस अवसर पर निर्वाचन अधिकारी सोहन लाल वर्मा ,सहायक निर्वाचन अधिकारी वीरेंद्र कुमार वर्मा, एडवोकेट आनंदपाल सिंह एडवोकेट, पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्र एडवोकेट, दिवाकर नाथ श्रीवास्तव, एडवोकेट अशफाक अली एडवोकेट ,राजेश मिश्र एडवोकेट,धीरेंद्र वर्मा एडवोकेट, पूर्व अध्यक्ष सत्य प्रकाश मिश्रा एडवोकेट, ,दिलीप त्रिवेदी एडवोकेट ,लक्ष्मीकांत एडवोकेट, रामबाबू बाजपेई वरिष्ठ एडवोकेट , सुरेंद्रनाथ एडवोकेट, विकास कुमार अवस्थी एडवोकेट, ओम प्रकाश राज, रामअवतार दीक्षित विवेक कुमार शुक्ला, रामअवतार मिश्र, सहित तहसील बार एसोसिएशन के समस्त सम्मानित अधिवक्ता सम्मानित नागरिक पत्रकार मौजूद रहे
खुशखबरी : ईपीएफ़ संगठन के सदस्यों, पेंशनरों, नियोक्ताओं की समस्याओं का अब खीरी में ही होगा निराकरण : एडीएम*
लखीमपुर खीरी 25 जनवरी। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, निजी, संगठित/असंगठित क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों, कर्मचारियाँ को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करता है। उक्त आशय की जानकारी अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संजय कुमार सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि सदस्यों/पेंशनरों की समस्याओं के निराकरण करने के लिए निधि आपके निकट, पेंशन अदालत, वेबिनार आदि जैसे विभिन्न कार्यक्रम संगठन द्वारा चलाये जा रहे थे। हालांकि, ये कार्यक्रम अधिकतर उन जिलों तक ही सीमित थे जहां संगठन के कार्यालय स्थित हैं। ईपीएफ़ संगठन द्वारा अपनी सेवाओं का विस्तार करने की मंशा से, सदस्यों को और बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए अब प्रत्येक माह की 27 तारीख को (अवकाश की स्थिति में अगले कार्य दिवसों में) “निधि आपके निकट डिस्ट्रिक्ट आउटरीच प्रोग्राम के रूप में शुरू करने का उच्च स्तर से निर्णय लिया गया है।
एडीएम ने बताया कि निर्धारित तिथि को क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ के परिक्षेत्र में आने वाले जनपद खीरी में कलेक्ट्रेट में स्थित ई-गवर्नेस सेल, कमरा न. 14 में “निधि आपके निकट 2.0″का आयोजन करेगी, खीरी में निवास करने वाले कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के सदस्यों/पेंशनरों, नियोक्ताओं की समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास करेंगी।कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के सभी सदस्यों, पेंशनरों, नियोक्ताओं से अनुरोध कि वह अपने जिले में आयोजित होने वाली “निधि आपके निकट 2.0* प्रोग्राम में शामिल होकर अपनी समस्याओं का निराकरण करायें।
