पंकज कुमार चीफ एडिटर
मितौली खीरी विकासखंड मितौली सभागार में सेंट्रल बार एसोसिएशन तहसील मितौली की नवनिर्वाचित इकाई का शपथ ग्रहण सदस्य पूर्व अध्यक्ष बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चेयरमैन अजय कुमार शुक्ल के द्वारा अध्यक्ष सरोज कुमार अवस्थी व महामंत्री बलराम सिंह पाल सहित समस्त नवनिर्वाचित कमेटी को पद गोपनीयता की शपथ दिलाई गई इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर उप जिलाधिकारी मितौली विनीत कुमार उपाध्याय ,तहसीलदार मितौली अमिता यादव, अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ खीरी धर्मेंद्र कुमार शुक्ल, महामंत्री अधिवक्ता संघ विश्व पाल वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अधिवक्ता संघ खीरी सुयश मिश्र उर्फ बाबी,अरविंद कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट , लखीमपुर तहसील के अध्यक्ष राजीव मिश्र, नायब तहसीलदार प्रज्ञा अग्निहोत्री की उपस्थिति में शपथ दिलाई गई और आए हुए अतिथियों का माल्यार्पण कर, अंग वस्त्र ,स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया
बतौर मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष बार काउंसलिंग उत्तर प्रदेश अजय शुक्ल ने अपने सम्बोधन में कहा कि अधिवक्ताओं का यह दायित्व बनता है कि शासन प्रशासन से मिलकर गरीब व्यक्तियों को सस्ता और समुचित न्याय दिलाने का कार्य करें। बार और बेंच को सदैव आपस में मिलकर हित में कार्य करना चाहिए उन्होंने एक रिक्शेवाले का उदाहरण देते हुए कहा कि एक गरीब व्यक्ति का सामान अपनी लड़की की शादी के लिए लिये जा रहा था वह छूट गया तो बड़ा परेशान हुआ और उसने मीडिया और प्रशासन के सहयोग से उसका माल वापस किया। जब उससे माल वाले ने पूछा कि आपने स सम्मान माल वापस किया है तो उन्होंने कहा कि मेरी बहन की शादी में मेरे परिवार के ऊपर सत्तरि हजार रुपए का कर्ज है इसलिए मैं ऑटो चला कर उसकी की भरपाई करता हूं मेरी मां ने कहा था बेटा ईमानदारी से कार्य करना और कभी झूठ मत बोलना इसलिए समस्त अधिवक्ताओं को सच्चाई उजागर करते हुए गरीबों को न्याय दिलाने का कार्य करें उप जिलाधिकारी ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि बड़े गौरव की बात है कि नवीन तहसील इकाई के गठन में मुझे बुलाकर सम्मानित किया गया हमारा यह उदेश रहेगा कि मैं अधिवक्ताओं को विश्वास में लेकर विधि संगत न्याय कर सकूं। मंच का कुशल संचालन एडवोकेट प्रदीप कुमार मिश्र ने किया ।इस अवसर पर पूर्वा ब्लाक प्रमुख एडवोकेट राजीव वर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता पंकज कुमार बाजपेई, वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे एडवोकेट, कोषाध्यक्ष महेश कुमार गौतम ,कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार श्रीवास्तव , संयुक्त मंत्री अनूप कुमार गौतम, संदीप कुमार गौतम, ऑडीटर आशीष कुमार बाजपेई ,गवर्निंग काउंसिल अमरेश कुमार शुक्ल, संजय कांत मिश्र, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार मिश्र ,सतीश कुमार मिश्र, वरिष्ठ अधिवक्ता ओम प्रकाश मिश्र, अध्यक्ष राजीव कुमार मिश्र ,पूर्व मंत्री सरोज कुमार दीक्षित, प्रभात अवस्थी मुकेश मिश्र, रामअवतार मिश्र, पंकज बाजपेई, अमित कुमार बाजपेई, वेद प्रकाश सहित काफी संख्या में अधिवक्ता सम्मानित नागरिक मीडिया बंधु मौजूद रहे।
किसान आंदोलन को कांग्रेस पार्टी की तरफ से लिखित समर्थन : प्रहलाद पटेल
आज दिनांक 9 जनवरी को बजाज हिंदुस्तान शुगर मिल गोला पर चल रहे विगत सप्ताह से गन्ना बकाया भुगतान को लेकर के किसान आंदोलन को कांग्रेस पार्टी की तरफ से लिखित समर्थन भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के महासचिव सरदार अमनदीप सिंह एवं राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष श्री अंजनी कुमार दीक्षित को अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी प्रहलाद पटेल ने सौंपा साथ में पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश महासचिव रामकुमार वर्मा, जिला महासचिव प्रेम कुमार वर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पंडित रामकिशोर मिश्रा, पिछड़ा वर्ग विभाग के जिला महासचिव हरिवंश मौर्या, पीसीसी सदस्य किरन पटेल, पंकज पटेल सहित आधा दर्जन कांग्रेस जन उपस्थित रहे इस मौके पर कांग्रेस कमेटी के जिला अल्पसंख्यक चेयरमैन रफीक खान ने कहा किसानों के साथ हो रही ज्यादती को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ में है जनपद में जहां-जहां भी किसान आंदोलन हो रहे हैं वहां पर कांग्रेस पार्टी के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे हम खुलकर किसानों की समस्याओं के लिए लड़ेंगे चाहे इसके लिए जो भी करना पड़े।

