पंकज कुमार चीफ एडिटर
मितौली खीरी | विकासखंड मितौली क्षेत्र के बाबू रामेश्वर दयाल महाविद्यालय फत्तेपुर में मुख्य अतिथि कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू के द्वारा कड़ाके की ठंड व शीतलहर को देखते हुए गरीब असहाय वृद्ध लोगों को कंबल वितरित किया गया जिसमें कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू ने स्वयं अपने आप पहुंच कर अपने हाथों से करीब 200 लोगों को कंबल वितरण किया कंबल वितरण कार्यक्रम में पहुंची जनता ने कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू का आभार व्यक्त करते हुए सराहना की इस अवसर पर मितौली राजस्व विभाग की टीम नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार मौर्य कानूनगो राजेंद्र कुमार वर्मा कानूनगो राजकुमार लेखपाल हरिराम मिश्रा राजेश कुमार राजकुमार प्रभात मिश्रा मनोज आदि लोगों के सहयोग से कंबल वितरण में भागीदारी निभाई
इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष शमशाद अली सम्मानित नागरिक गण एवं महिलाएं मौजूद रहीं
दक्षिण खीरी की वनरेंज गोला की बीट पश्चिमी मे मानको को दर किनार कर चल रहा हरिआली पर आरा
गोला गोकर्णनाथ (खीरी) पर्यावरण जनकल्याण सोसायटी के महासचिव अशोक कुमार मुन्ना ने मुख्यमंत्री को दिए गए शिकायती पत्र में बताया है कि दक्षिण खीरी वनप्रभाग की वनरेंज गोला की बीट पश्चिमी के ग्राम टीकापुर मेंएक खेत में खड़े शीशम के वृक्षों को वन दरोगा अजीत श्रीवास्तव ने लकड़ी ठेकेदार से मिलकर कटान कराया है। इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से कर गंभीर मामले की जांच व आरोपी वनदरोगा को निलंबित करने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार दक्षिण खीरी वनप्रभाग की वनरेज गोला की बीट पश्चिमी के जंगल में का बड़े पैमाने पर कटान कराने के बाद इसकी जांच अभी लंबित है पर अब इस वनदरोगा ने ग्रामों में खड़ी हरियाली का सफाया कराना चालू कर दिया है।
बताते चलें कि ग्राम टीकापुर में लगभग आधा दर्जन से अधिक शीशम के वृक्ष खड़े थे इन वृक्षों को बगैर परमिट व वन विभाग की बगैर अनुमति के वनदरोगा अजीत श्रीवास्तव ने अपने नजदीकी लकड़ी ठेकेदार के माध्यम से कटवा कर जनपद के बाहर भिजवा कर बिक्री कराया है।
गौरतलब होकि जब इसकी शिकायत वनप्रेमियों ने वनरेंज अधिकारी गोला संजीव तिवारी से की जिसके बाद उन्होंने लकड़ी को बरामद करने व वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया है।वनदरोगा अजीत श्रीवास्तव ने वनरेंज अधिकारी गोला के निर्देश पर लकड़ी ठेकेदार पर कोई भी कार्रवाई नहीं करने व कागज की खानापूर्ति करने का प्रयास जारी हैं। वरिष्ठ पत्रकार/ अशोक कुमार मुन्ना महासचिव पर्यावरण एवं जन कल्याण समिति के पदाधिकारी ने प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री, वन मंत्री, प्रमुख सचिव वन, प्रधान मुख्य वन संरक्षक उत्तर प्रदेश व वन संरक्षक लखनऊ मंडल लखनऊ, डी०एफ ओ० दक्षिण खीरी को रजि०पत्र भेजकर इस गंभीर मामले की जांच कराने व आरोपी वनदरोगा को निलंबित करने की मांग की है।
मितौली खीरी |उत्तर प्रदेश शासन के आदेशानुसार ठंड से बचाव हेतु प्रत्येक ग्राम पंचायतों में अलाव के जलाने का प्रबंध लेखपाल आदि द्वारा किया जाएगा जिसके तत्वाधान में ग्राम पंचायत रसूलपुर दतेली कला मढिया बाजार चौकी क्षेत्र गाड़ी इब्राहिमपुर नगरा महमदपुर मुरई ताजपुर धनपुर कल्लिया रामपुर अबगांव सरैया नगरा किरमानी अछरौला आदी कस्ता ग्राम पंचायतों में संबंधित लेखपालों ने उत्तर प्रदेश शासन के आदेशानुसार अलाव जलाने की व्यवस्था अभी तक सुनिश्चित नहीं की है, जिस संबंध में जिला पंचायत सदस्य सुरेश चंद्र पुष्कर ने कहा है यदि ठंड से बचाव हेतु तहसील प्रशासन ने शासन के आदेशों का उल्लंघन किया तो इसके लिए मजबूरन उनको प्रशासन को पत्र लिखना पड़ेगा.
