पंकज कुमार (चीफ एडिटर )
लखीमपुर खीरी। अपर पुलिस अधीक्षक खीरीअरुण कुमार सिंह के जनपद खीरी से स्थानांतरण के अवसर पर आज पुलिस लाइन सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह के दौरान जिलाधिकारी खीरी महेन्द्र बहादुर सिंह, पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन, मुख्य विकास अधिकारी अनिल सिंह व समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक खीरी अरुण कुमार सिंह को पुष्पमाला पहनाकर एवं तथागत गौतम बुद्ध स्मृतिचिन्ह व उपहार प्रदान करके उनके नवीन कार्यकाल की शुभकामनाओं सहित विदाई दी गईं। विदाई समारोह के दौरान प्रतिसार निरीक्षक खीरी, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष सहित अन्य अधिकारीगण द्वारा भी उन्हें शुभकामनाएं दी गई।

सेल्फ स्ट्रीम एंड बॉडी बिल्डिंग प्रोजेक्ट कार्यशाला का हुआ शुभारंभ
मितौली खीरी। विकासखंड मितौली के संविलियन विद्यालय रतहरी में सेल्फ स्ट्रीम एंड बॉडी बिल्डिंग प्रोजेक्ट के तहत तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन अर्चन के पश्चात प्रशिक्षक विमल वर्मा एवं एसआरजी पूनम सिंह तोमर के द्वारा आरंभ किया गया
महिला सशक्तीकरण के लिए एक नई मुहिम है। इस कार्यशाला का शुभारंभ आइस ब्रेकिंग सत्र के साथ हुआ प्रशिक्षण से संबंधित विषय वस्तु पर चर्चा की गई लिंग और जेंडर इक्विटी की समझ विकसित की गई ट्रेनिंग बहुत ही इंटर ट्रेनिंग थी लोगों ने इंजॉय के साथ, साथ ट्रेनिंग के मुख्य गुर सीखे एक नई सोच एक नई समझ को प्रशिक्षक विमल वर्मा एवं पूनम सिंह तोमर ने विकसित किया इस अवसर पर प्रशिक्षार्थी अध्यापकों के साथ,साथ तकनीकी सहायक के रूप में मनोज कुमार उपस्थित रहे। जिन्होंने टेक्निकल कार्य को बखूबी अंजाम दिया

मैलानी|26 नवम्बर को मैलानी थाना क्षेत्र के संसारपुर क्षेत्र में दिनदहाड़े सरेराह हुए गोलीकांड में तीन हफ्ते बाद भी पुलिस हमलावरों तक नही पहुंच पाई है। मामला धीरे-धीरे ठंडे बस्ते की ओर जाता दिख रहा है।
ब्लॉक बाकेगंज के राजकीय कृषि विभाग में सहायक तकनीकी मैनेजर के पद पर तैनात मदन मनोहर वर्मा को संसारपुर बांकेगंज मार्ग पर जोखेपुर नहर पुलिया के पास लाल अपाचे सवार दो अज्ञात हमलावरों ने चलती बाइक पर गोली मार दी थी। उसे जिला अस्पताल के बाद लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया था। जहां घायल का इलाज चला। इसके बाद घटना का खुलासा करने के लिए क्राइम ब्रांच व सर्विलांस की भी टीमें गठित की गई थीं। घटना व दूसरे दिन पुलिस ने घटनास्थल के आसपास व संसारपुर – बाकेगंज कस्बे में लगे सभी सीसीटीवी फुटेज चेक किए थे। लेकिन बीस दिन बीतने के बाद भी अभी तक पुलिस लाल अपाचे बाइक सवार बदमाशों की पकड़ से बाहर है। पुलिस ने घटना से सम्बंधित सभी लोगों से जांच पड़ताल की लेकिन गोली मारने वाले हमलावरों तक नही पहुंच पाई। इसके अलावा सर्विलांस की टीम ने भी सीडीआर रिपार्ट के आधार पर तमाम लोगों से जांच पड़ताल की। उसके बाद भी कोई जांच टीम को कोई अहम सुराग नही मिले। अंदाजा लगाया जा रहा है कि तीन हफ्ते बीत जाने के बाद भी खुलासा ना कर पाने की वजह से पुलिस घटना को कहीं दबाने का प्रयास तो नही कर रही है। एसओ मैलानी राहुल कुमार सिंह का कहना है किह्रह्र वादी की तरफ से किसी भी व्यक्ति से रंजिश या अन्य कारण ना होने की वजह से घटना का खुलासा करने में थोड़ा सा समय लग रहा है। ऐसे में बिना किसी जल्दबाजी किए घटना की तह तक पहुंचना जरूरी है। घटना के जल्द खुलासे के लिए सभी टीमें लगातार जांच कर रही हैं।
