चीफ एडिटर – पंकज कुमार
लखीमपुर खीरी 14 दिसंबर। कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय के सामने बने पार्क का सुंदरीकरण, मिट्टी पटाई एवं ग्रिल उच्चीकरण कार्य का लोकार्पण बुधवार सुबह डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व नगर पालिका परिषद लखीमपुर की अध्यक्ष निरूपमा मौनी बाजपेई ने पूरे विधि-विधान से पूजन अर्चन कर फीता काटकर किया।इसके बाद जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने चेयरमैन निरुपमा मोनी बाजपेई के साथ शिलापट का अनावरण कर विधिवत लोकार्पण किया। बताते चलें कि इस पार्क के बन जाने से इसका फायदा दूरदराज से आने वाले आमजन को मिलेगा, जो कलेक्ट्रेट आते हैं, उनको अंदर बैठने के लिए बेंच आदि की व्यवस्था कराई गई है। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संजय कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर विधेश, रत्नाकर मिश्र, ईओ-नपाप लखीमपुर संजय कुमार, सभासद अनिल शुक्ला, प्रह्लाद सिंह, नगर पालिका स्टाफ, गणमान्य नागरिक, पत्रकार मौजूद रहे।
