मितौली खीरी। सात दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं मानस संत सम्मेलन का आयोजन ग्राम कानाखेड़ा तुरंत नाथ धाम प्रांगण में संपन्न हो रहा है। प्रथम दिवस बुधवार को कलश यात्रा बड़े धूमधाम के साथ जय घोष करते हुए। ग्राम ओदारा पुरैना नदी तट पर पहुँचकर आचार्यो द्वारा वैदिक विधि विधान से पूजन अर्चन कर मुख्य यजमान औऱ माताओ बहनों ने कलशों में पवित्र जलभरा पुनः कलश यात्रा वापस होकर यज्ञ स्थल को पवित्र किया गया। मानस मर्ममज्ञ वक्ता पंडित आदित्य अवस्थी महारथी हरदोई, पंडित मिथिलेश शुक्ल , राष्ट्र प्रहरी पवनेश जी महाराज वृंदावन, गोविंद जी महाराज नैमिष धाम, सुनील शास्त्री चंचल जी, सीडी कैसेट गायक यज्ञ अध्यक्ष कथा व्यास पंडित हरे राम शुक्ला पंडित मृदुल नंद जी महाराज नैमिष धाम की अमृत मई वाणी से कथा का बखान होगा यज्ञ आचार्य पंडित अनूप शुक्ला नैमिष धाम पंडित राहुल शुक्ला, पंडित श्यामजी शुक्ल । इस अवसर पर रुपेश मिश्र, मनमोहन दीक्षित, रामजी बाजपेई, रजनीश, अनुज, घनश्याम, ललित नारायण, भूपेश मिश्र, सुनील मिश्र सहित काफी संख्या में माताए बहने भक्तगण मौजूद रहे।
