मितौली खीरी | कैंसर पीड़ित छात्र के इलाज हेतु बढ़े आगे हांथ। श्याम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने गरीब कैंसर से पीड़ित छात्र की मदद को चंदा मांग कर धनराशि जुटाई।
विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत ग्रंट इनायत चीफ के श्री श्याम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अवधपुर के प्रबंधक घनश्याम प्रजापति के निर्देशन में गांव के रहने वाले गरीब असहाय व कैंसर से पीड़ित छात्र को ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान फूलमती की मौजूदगी में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने लोगों से छात्र के इलाज हेतु दान मांगकर धनराशि उक्त परिवार को दिया गया।

इसमें ग्राम प्रधान फूलमती ने भी सहयोग दिया जिससे पीड़िता का इलाज हो सके दान देने वाले लोगों को विद्यालय के समस्त छात्र छात्राओं ने आभार व्यक्त किया है। और घनश्याम प्रजापति ने कहा गरीबों की सामर्थ्य अनुसार मदद करना हमारी प्राथमिकता है । विद्यालय के छात्रों ने भी सहभागिता करते हुए सराहनीय कार्य किया।
