मितौली खीरी। राजा लोने सिंह इंटर कॉलेज के मैदान में सामूहिक शादी समारोह का आयोजन पूर्व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राज्यसभा सदस्य जुगल किशोर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉक्टर नरेंद्र सिंह एवं भाजपा जिला मंत्री बृजेश सिंह, मनोज वर्मा तथा खंड विकास अधिकारी मितौली धर्मेंश चंद्र पांडे जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास ,नीरज पटेल ,सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण मोहम्मदी रामवीर सिंह, मितौली बेहजम मौजूद रहे। सामूहिक शादी समारोह में कुल 56 जोड़ों की सामूहिक शादी मा गायत्री शक्तिपीठ लखीमपुर, उन्नाव द्वारा हवन पूजन एवं मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराई गई इस अवसर पर मितौली विकासखंड के 17 वर वधु के जोड़ों की शादी , वही विकासखंड बेहजम के 19 जोड़ों की सामूहिक शादी, मोहम्मदी के 20 जोड़ों की सामूहिक शादी इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद जुगल किशोर एवं अध्यक्ष द्वारा समस्त वर वधु को आशीर्वाद स्वरुप दान दहेज भी दिया गया सामूहिक शादी समारोह में सहायक विकास अधिकारी आईएसबी का राजेश कुमार शुक्ल, एडीओ पंचायत मनोज कुमार के साथ विकासखंड मितौली के समस्त ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
