मितौली खीरी । मितौली भीखमपुर संवाददाता मितौली क्षेत्र के गांव रुरवा में डेंगू से यूवक की मौत हो गई है। परिजनों ने बताया कि इलाज के लिए लखनऊ के बलरामपुर हास्पिटल ले ग्रये थे वहां इलाज के दौरान में मौत हुई है दोनो भाई एक सप्ताह से बुखार से परेशान होने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गये थे जहा जांच में डेंगू के लक्षण मिले थे । रूरवा निवासी सरोज कुमार 22 पुत्र राजकिशोर मौर्य की डेंगू से मौत हो गई। राजकिशोर के दो पुत्र मृतक सरोज व अनुराग एक सप्ताह से बुखार से परेशान थे परिजनों इलाज को जिला अस्पताल ले गये जहा जांच में डेंगू के लक्षण मिले वही बडें भाई सरोज की तबियत बिगड़ने पर जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ के बलरामपुर हास्पिटल में रविवार शाम 7 बजे सरोज की मौत हो गई।
वही छोटे भाई अनुराग का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है तबियत में सुधार है। देर रात पहुंचा मृतक सरोज के शव को देख कर गाव व परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक सरोज के बाबा छोटेलाल जगना ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान है। क्षेत्र कुछ गावों में लोग बुखार से परेशान रहते है
