मितौली खीरी । विकास विकासखंड की ग्राम पंचायत सडिंलवा मे 5 अक्टूबर से मेला का शुभारंभ होना था कलश यात्रा निकल चुकी थी लेकिन इंद्रदेव की मेहरबानी के चलते भीषण बारिश होने के कारण पूर्व निर्धारित कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था अब पुनः14 अक्टूबर से संडिलवा स्थित जय शिव दानी बाबा मंदिर प्रांगण में मेला दशहरा मेला महोत्सव की शुरुवात होगी और 20 अक्टूबर रावण दहन 21 अक्टूबर को कवि सम्मेलन के साथ कार्यक्रम का समापन होगा
जय शिव दानव बाबा सेवा संस्थान संडिलवा के अध्यक्ष दिलीप सिंह तोमर के अनुसार
14 अक्टूबर रामलीला कार्यक्रम का शुभारंभ ,नारद मोह लीला का मंचन होगा।,15 अक्टूबर को श्री राम जन्म ,मुनि आगमन ,तड़का वध का मंचन होगा । ,16 अक्टूबर को पुष्प वाटिका , धनुष भंग ,परशुराम लछमन संवाद ,श्रीराम विवाह ,। 17 अक्टूबर को राम वन गमन ,दशरथ मरण,श्रीराम केवट संवाद का, । 18 अक्टूबर को सीता हरण ,जटायु मरण ,राम सुग्रीव मित्रता ,19 अक्टूबर को बालि वध ,लंका दहन ,सेतु बंध रामेश्वरम की स्थापना की जाएगी ,20 अक्टूबर को मेघनाथ रावण वध एवं रावण दहन, 21 अक्टूबर को दिन में स्कूली बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्य क्रम एवम रात्रि में कवि सम्मेलन के साथ कार्यक्रम का समापन होगी।
