मितौली खीरी। हिंदू जागरण सेवा समिति व सती मंदिर के पुजारी संत बाबा रामाधार मिश्र के तत्वाधान में सीतापुर आंख अस्पताल द्वारा एक निशुल्क कैंप का आयोजन थाना मितौली के सामने स्थित दुधवा सती मंदिर के प्रांगण में आयोजित की गयी जिसमें सीतापुर आंख अस्पताल के नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा आंखों की जांच चश्मा के साथ-साथ निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। मोतियाबिंद के चिन्हित मरीजों की विधिवत जांच की गई और उन्हें अपने साधन से सीतापुर आंख अस्पताल ऑपरेशन हेतु ले जाया गया।
सीतापुर आंख अस्पताल द्वारा थाना मितौली के सामने स्थित दुधवा सती मंदिर प्रांगण में सीतापुर आंख अस्पताल द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कर्नल मधू भदौरिया और निदेशक विजन कर्नल रणवीर सिंह भदौरिया के निर्देशन में नेत्र शिविर का आयोजन किया गया इसमें डॉक्टर वैदिक त्रिपाठी ,डॉ अनुराग पान्डेय, संजय गुप्त, अनीता ,रीना ,कोमल वर्मा, अमर सिंह , कृपाल, शहबाज, अवध किशोर ,सौरभ ,मोहित मिश्र, द्वारा 210 मरीजों की आंखों की जांच की गई जिसमें 103 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। जिन मरीजों का आयुष्मान कार्ड बन चुका है वह अपना कार्ड लेकर आए और जिनका आयुष्मान कार्ड नहीं बना है वह अपना आधार कार्ड राशन कार्ड व प्रधानमंत्री द्वारा वितरित जन आरोग पत्र लेकर आंयें, उन्हें बस द्वारा सीतापुर आंख अस्पताल भेजा जायेगा और सीतापुर आंख अस्पताल के नेत्र विशेषज्ञों द्वारा आंखों के रोगों का इलाज व ऑपरेशन( आई ,ओ, एल ) मुफ्त किया जाएगा और ऑपरेशन के लिए शेष बचे मरीजों को 2 दिन बाद उन्हें ऑपरेशन के लिए ले जाया जाएगा अगर वह किसी कारण वस न जा सके तो 1 सप्ताह के अंदर जाकर निशुल्क ऑपरेशन करा करते हैं इस अवसर पर हिंदू वाहिनी के सदस्य पत्रकार अखिलेश मिश्र, धीरज मिश्र ,चंद्र कुमार, विपिन कुमार भाट्ट, आजाद सोनी ,अनूप मिश्र, संजय कैथवार , महिपाल सिंह, सहित समस्त संभ्रांत नागरिक व मरीज मौजूद रहे।
