लखीमपुर खीरी |पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में जनपद खीरी में अवैध शराब के निष्कर्षण व बिक्री के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत विगत 24 घंटे में जनपद खीरी के विभिन्न थानों द्वारा कार्यवाही करते हुए 727 लीटर अवैध कच्ची शराब व 11 शराब भट्टी बरामद कर 24 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 24 अभियोग पंजीकृत किए गए।
