लखीमपुर खीरी के वन ग्राम पलिया स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया विद्यालय की बालिकाओं द्वारा श्री कृष्ण राधा की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की गई तथा श्री कृष्ण का गोपियों के साथ में डांडिया नृत्य माखन चोरी आदि बाल लीलाओं का मंचन किया गया। विद्यालय की बालिकाओं द्वारा श्री कृष्ण राधा की वेशभूषा धारण कर मनमोहक नृत्य प्रदर्शन कर जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया इस कार्यक्रम को रवीना कुमारी ,अनिता राना, काजल, निशा ,पिंकी ,आथ्या सिंह, विनायक दयाल, आदि सभी बालिकाओं द्वारा सुंदर प्रस्तुति की गई। इस अवसर पर विद्यालय की वार्डन रेनू यादव के साथ स्टाफ में शिक्षिकाओं सुमन कुमारी ,अन्नपूर्णा, गायत्री मिश्रा, माला मिश्रा और फूलमती देवी लेखाकार आशुतोष पांडे उपस्थित रहे।
