मितौली खीरी। थाना मुख्यालय तथा कस्बे के मंदिरों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया वही कस्ता कस्बे में प्राचीन शिव मंदिर में व कस्बा मितौली में बलराम कृष्ण अग्निहोत्री के यहां निर्मित शिव मंदिर पर, श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व हनुमानगढ़ी, दुधवा सती मंदिर , पौराणिक ठाकुर द्वारा राधा कृष्ण मंदिर पर पारंपरिक सद्भावना के साथ मनाया गया। मुख्य रूप से मितौली थाना मुख्यालय पर थाना प्रभारी मितौली सुनीत कुमार द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर खूब सजाया गया था थाना मुख्यालय पर बने प्राचीन शिव मंदिर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया मुख्यालय पर राकेश टिकैत किसान नेता द्वारा धरना कार्यक्रम के कारण थाना प्रभारी मितौली ने अपने कर्तव्य का पालन करते हुए लखीमपुर मुख्यालय पर जाकर अपनी ड्यूटी भी निभाई गई ।थाना मुख्यालय पर संबंधित जिम्मेदार पीआरडी मानवेंद्र सिंह एवं समस्त पुलिस स्टाप द्वारा श्रद्धा के साथ श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया इस अवसर पर रात्रि में बरसात होने के कारण काफी श्रद्धालु श्री कृष्ण जन्मोत्सव में पहुंच कर प्रसाद ग्रहण किया। मितौली मुख्यालय सहित क्षेत्र में श्री कृष्ण जन्म उत्सव पारंपरिक श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया
