पसगवां खीरी |स्वतंत्रता दिवस के 75 वे महापर्व पर संविलियन विद्यालय जलालपुर की कार्यवाहक इंचार्ज प्रधानाध्यापिका कविता यादव के देख रेख व निर्देशन में बच्चो के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। सर्वप्रथम बच्चो के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई उसके उपरांत आजादी के महापुरुषों के रूप में झाकी व आजादी के गीतों का भी आयोजन किया गया। इसके अलावा बच्चो के द्वारा बनाई गई कई प्रकार की रंगोली देखते बनती थी। नन्हे हाथों के द्वारा मेहनत करके बनाई गई रंगोली ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।कार्यक्रम के समापन पर बच्चो को लड्डू, केले व जलेबी का जलपान कराया गया।स्वतंत्रता दिवस के पूर्व प्रधानाध्यापिका कविता यादव के द्वारा रक्षाबंधन पर बालिकाओं को मेहदी व राखी बनाना सिखाया गया, गांव के लोगो इंचार्ज प्रधानाध्यापिका कविता यादव की भूरि भूरि प्रसंशा कर रहे है। गांव वालो का कहना है की कविता यादव अपने छात्रों के साथ अध्यापिका वाला व्यवहार न करके मां जैसा व्यवहार करती है और उनकी देखरेख करती है। पढ़ाने लिखाने के साथ साथ खाने पीने की भी उनकी अच्छी व्यवस्था करती है। गौरतलब है की अभी डेढ़ माह पूर्व भ्रष्टाचार के आरोप लगने पर छुट्टी पर गई प्रधानाध्यापिका भारती राठौर के बाद कार्यवाहक प्रधानाध्यापिका का चार्ज मिला है और इतने कम समय में उनके द्वारा बच्चो की तैयारी करवाना वाकई काबिले तारीफ है। स्टाफ के सहयोग से उनके द्वारा जिस प्रकार से बच्चो की तैयारी कराई गई और बच्चो ने एक बेहतरीन कार्यक्रम करके दिखाया। शायद ही जिले के किसी अन्य सरकारी प्राथमिक अथवा उच्च प्राथमिक विद्यालय में ऐसा कार्यक्रम हुआ हो। सरकारी सेवा में कविता यादव जैसी अध्यापिका विरले ही होती है जो छात्र व छात्राओं से खुद के बच्चे जैसा स्नेह रखते है।
