मितौली खीरी ।। तहसील मितौली मुख्यालय सहित क्षेत्र में 76 वां स्वतंत्रता दिवस अमृत महोत्सव के रूप में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। मितौली तहसील मुख्यालय पर ध्वजारोहण उप जिलाधिकारी मितौली विनीत कुमार उपाध्याय द्वारा, पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय मितौली पर क्षेत्राधिकारी अभय प्रताप मल्ल द्वारा, थाना परिसर मितौली में कोतवाली प्रभारी सुनीत कुमार द्वारा, राजा लोने सिंह इंटर कॉलेज में ध्वजारोहण विद्यालय के प्रबंधक पूर्व ब्लाक प्रमुख बलवीर सिंह, आदर्श इंटर कॉलेज मितौली में ध्वजारोहण प्राचार्य राजकुमार शुक्ल द्वारा, केदार सिंह इंटर कॉलेज में ध्वजारोहण विद्यालय के प्रबंधक बृजेश सिंह ,जवाहर नवोदय विद्यालय मितौली में ध्वजारोहण उप जिलाधिकारी मितौली द्वारा, दैनिक जागरण प्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण वरिष्ठ पत्रकार सुरेश शुक्ल अखिलेश मिश्र द्वारा, विकासखंड मितौली में कार्यवाहक खंड विकास अधिकारी आईएसबी राजेश कुमार शुक्ल द्वारा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली में ध्वजारोहण डॉक्टर देवेंद्र सिंह द्वारा , पंचायत भवन, गांधी चबूतरा मितौली पर पूर्व प्रधान मास्टर दिनेश कुमार प्रधान नीरज कश्यप द्वारा , देवी मंदिर मितौली पर निर्मित अमृत सरोवर व प्रधान मितौली नीरज कश्यप द्वारा, रोहन लाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल में विद्यालय के संरक्षक फेरूलाल और प्रबंधक पूर्व प्रधान मास्टर दिनेश कुमार द्वारा, बाबू रामेश्वर दयाल महाविद्यालय फत्तेपुर में प्रदेश प्रवक्ता जुगल किशोर द्वारा, चंद्रिका सिंह सुंदर सिंह महाविद्यालय में प्रबंधक अमित सिंह द्वारा, साईं बाबा चिकित्सालय में कोतवाली प्रभारी मितौली सुनीत कुमार व डॉक्टर प्रसांत शुक्ल द्वारा, सोनम चिकित्सालय मितौली में डॉक्टर पूनम संदीप यादव द्वारा, बिटोली देवी चिकित्सालय मितौली में डॉक्टर आदेश कुमार द्वारा, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की वार्डेन श्रीमती माया सिंह द्वारा, इंडियन बैंक मितौली में शाखा प्रबंधक सत्येंद्र पाल गंगवार द्वारा, ब्लॉक संसाधन केंद्र मितौली में बीओ फूल चन्द द्वारा ,देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में संपूर्ण तहसील क्षेत्र में अमृत महोत्सव तिरंगा यात्राओं की धूम मची रही, स्कूली बच्चों, व मदरसा के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने प्रभात फेरी निकालकर स्वतंत्रता दिवस धूम धाम से मनया जिसमें मुख्य रुप से क्षेत्रीय विधायक सौरभ सिंह सोनू जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ नरेंद्र सिंह, नें कस्ता विधानसभा में गौरिया पुल से कस्ता कस्बे तक तिरंगा यात्रा निकाल कर स्वतंत्रता दिवस धूम धाम से मनाया। स्वतंत्रता दिवस के महा पर्व पर समस्त सरकारी एवं अर्द्ध सरकारी तथा आम नागरिकों ने अपने अपने घरों पर ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस अमृत महोत्सव के रूप में मनाया गया।
