कानपुर देहात| महिला सशक्तिकरण की पहल रिद्धि पांडे बनी ( बी.एस.ए )कानपुर देहात जनपद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के रूप में रिद्धि पांडे ने 4 जुलाई 2022 को कार्यभार ग्रहण किया। बताते चलें कि 29 जून 2022 को शासन ने सहायक उप शिक्षा निदेशक एस.सी.ई.आर.टी. लखनऊ में कार्यरत रिद्धि पांडे को यहां का बी.एस. ए. नियुक्त किया था। कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवागंतुक बी.एस.ए. ने परिषदीय विद्यालयों में अध्यापकों की समस्या सासमय उपस्थिति व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने का दृढ़ संकल्प लिया। इसी दौरान उन्होंने कई विद्यालयों का निरीक्षण भी किया तथा शिक्षकों की समस्याओं का तत्काल समाधान करते हुए शिक्षा व्यवस्था की जांच की।
*Bharat 18 News*
*कानपुर देहात*
