मितौली खीरी। राजनीति में पहली बार आदिवासी समाज की द्रौपदी मुर्मू को देश की 15वीं राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी का जश्न मनाया गया। ग्राम सेमरावा में कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू जिला पंचायत प्रतिनिधि डॉक्टर नरेंद्र सिंह और ब्लॉक प्रमुख राजीव वर्मा मितौली मंडल अध्यक्ष सर्वेश सिंह वह भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई देते हुए खुशियां मनाई। कस्ता विधायक ने कहा कि आदिवासी समाज को देश की सर्वोच्च पद पर आसीन होने का अवसर अगर किसी दल की सरकार में मिल रहा है तो वह ही भाजपा है। पंडित दीन दयाल उपाध्याय की समाज के अंतिम व्यक्ति के उदय की परिकल्पना को पूरा कर कमजोर समाज को समृद्ध कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा देश और सभी वर्गों की कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। डॉक्टर नरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा ने सभी वर्गों की महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के बड़े पदों पर बैठाकर महिलाओं को दिया है। इस अवसर पर गौरी शंकर शुक्ला, सुरेश राठौर, सियाराम गौतम, सरोज मिश्रा, अनिरुद्ध मिश्र, अमित सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
