पसगवां खीरी |पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में अपराध की रोकथाम एवं अवैध शस्त्रों के निर्माण, बिक्री व परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी के कुशल मार्गदर्शन में आज थाना पसगवां पुलिस द्वारा गस्त व चेकिंग के दौरान ग्राम खुरर्मनगर से अभियुक्त रामसनेही पुत्र स्व0 गोकुल निवासी ग्राम चौराहा खुरर्मनगर थाना पसगवां खीरी को 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर व 01 अदद खोखा कारतूस 12 बोर सहित गिरफ्तार किया गया। जिसके संबंध में थाना पसगवां पर आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करके अभियुक्त का चालान न्यायालय भेजा गया।
