मितौली खीरी| थाना क्षेत्र में कानून का राज्य स्थापित करने के उद्देश्य से थाना क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर मितौली पुलिस ने जुए के अड्डे पर छापेमारी की इस दौरान पुलिस ने जुआ खेलते पांच लोगों को गिरफ्तार किया है फड़ पर 38000 रुपए वह जामा तलाशी लेने पर 4000 कुल जुआरियों के कब्जे से 42000 हजार की नगदी 52 ताश के पत्ते, जुआ खेलने का सामान बरामद किया। पुलिस कार्रवाई से जुआरियों में हड़कंप मच गया है
मितौली पुलिस ने घेराबंदी करते हुए जुआ खेल रहे खुशीराम पुत्र जमुनादीन निवासी रमुआपुर थाना मितौली ,रामपाल पुत्र रामविलास ,सुरेश पुत्र रामपाल निवासी रमवापुर बरुई थाना नीमगांव , सावन अली पुत्र मुस्ताक, अली संजय पुत्र पुरुषोत्तम निवासी बसहरा थाना महोली जिला सीतापुर को गिरफ्तार किया है फड़ व तलाशी के दौरान 42000 हजार की नगदी ताश गड्डी बरामद की है। पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया
गिरफ्तार करने वाली टीम में मुख्य रूप से थाना प्रभारी मितौली सुनीत कुमार, उप निरीक्षक लोकेश सिंह ,उप निरीक्षक रामबाबू शर्मा ,कांस्टेबल अरुण कुमार , अखिलेश , राजीव कुमार ,अरुण, तरुण कुमार ने पांचों जुआरियों को गिरफ्तार करके न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
