पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम, अपराधियों की गिरफ्तारी एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग अभियान के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी के कुशल मार्गदर्शन में व प्रभारी निरीक्षक थाना हैदराबाद के नेतृत्व में थाना हैदराबाद पुलिस टीम द्वारा द्वारा दिनाँक 10/11.07.2022 की रात्रि में गोला से खुटार जाने वाले मार्ग पर हरिहरपुर पुलिया के पास चोरी की योजना बना रहे 02 शातिर चोरों 1.युसुफ पुत्र अली मोहम्मद 2.विलाल पुत्र हुसैन अहमद को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से 02 अदद देशी तमन्चा 12 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर व चोरी करने के उपकरण बरामद किया गया है। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के संबंध में थाना हैदराबाद पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करके अभियुक्तों का चालान मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है।
