मितौली खीरी | पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी मितौली अभय प्रताप मल्ल के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मितौली सुनीत कुमार द्वारा आज दिनांक 11.07.2022 को मुखबिर की सूचना पर मु०अ०सं० 222/22 धारा 302/201 भादवि का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्ता रेनू यादव पत्नी नरेन्द्र यादव व अभियुक्त रासिक अली पुत्र नबीस को शिवपुरी मोड़ साहबगंज जंगल के पास से गिरफ्तार किया गया अभियुक्तगण की निशानदेही पर आलाकल्त 01 अदद डन्डा बरामद किया गया है।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 28.06.2022 को भीखमपुर नहर पुल के पास नहर की पटरी पर एक अज्ञात शव मिला था जिसकी शिनाख्त मृतक के भाई आशीष कुमार द्वारा सुमित कुमार पुत्र श्रवण कुमार निवासी सुजौलापुर थाना ईशानगर जिला खीरी के रूप मे की गयी । इसके पश्चात मृतक सुमित कुमार के भाई आशीष कुमार द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर दिनांक 10.07.2022 को थाना मितौली पर मु0अ0सं0 222/22 धारा 302/201 भादवि बनाम 1. नरेन्द्र यादव पुत्र मुलायम सिंह 2. रेनू यादव पत्नी नरेन्द्र यादव निवासीगण वीरपुर थाना मोहम्मदी जिला खीरी 3. रासिक अली पुत्र नबीस निवासी छेडीपुर थाना मोहम्मदी जिला खीरी के विरूद्ध पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि मृतक सुमित कुमार के रेनू यादव से प्रेम संबंध थे जिससे उसका दाम्पत्य जीवन प्रभावित हो रहा था, दिनांक 27.06.22 को रेनू यादव के माध्यम से मृतक सुमित कुमार के मोबाइल पर बात करके अपने घर रामनगर बुलाया था जहां पर रेनू यादव, नरेन्द्र यादव व रासिक अली पहले से मौजूद थे। सुमित कुमार को काफी समझाने का प्रयास किया तो सुमित कुमार नही माना तब अभि0गणो ने सुमित कुमार के साथ गुस्से मे आकर घर मे रखे डंडो से उसके साथ मारपीट की जिससे सुमित गम्भीर रूप से घायल होकर अचेत अवस्था मे जमीन पर गिर गया। रासिक अली व रेनू यादव ने मिलकर सुमित कुमार के हाथ पैर पकड़ लिये तथा नरेन्द्र यादव ने उसका गला दबा दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गयी। अभि0गणो ने घटना से बचने के लिये सुमित कुमार के शव को रात में ही मोटरसाइकिल से भीखमपुर नहर पुल के पास नहर की पटरी के किनारे फेंक दिया था। गिरफ्तार अभियुक्तगण का चालान मा० न्यायालय भेजा गया है।
