धौरहरा खीरी| पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम, अपराधियों की गिरफ्तारी एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग अभियान के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी धौरहरा के कुशल मार्गदर्शन में व प्रभारी निरीक्षक थाना धौरहरा के नेतृत्व में थाना धौरहरा पुलिस टीम द्वारा द्वारा चन्दपुरा गांव के आगे रमियाबेहड़ में पुलिया के पास से तीन नफर अभियुक्तगणो गुड्डू उर्फ शान मोहम्मद पुत्र इसरार . इमरान वेग पुत्र कादिर वेग 3.चाँद मोहम्मद पुत्र इसरार को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से अभियुक्त गुड्डू उर्फ शान मोहम्मद के पास से 01 अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर व अभियुक्त इमरान बेग उपरोक्त के पास से 01 अदद अवैध चाकू तथा अभियुक्त चांद मोहम्मद के पास से आला नकब 01 अदद नुकीली सरिया बरामद हुई है। अभियुक्तगणो की निशानदेही पर भगहरपुरवा स्थित निष्प्रयोज्य पंचायत भवन से पूर्व से चोरी किये गये कुल 08 अदद मोबाइल फोन व थाना फरधान क्षेत्र मे ग्राम अम्बूपुर मे की गयी चोरी से सम्बन्धित सामान 4 जोड़ी बिछुआ (सफेद धातु) व 01 चेन गले की (पीली धातु) व 01 जोड़ी पायल (सफेद धातु) भी बरामद किया गया है। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के संबंध में थाना धौरहरा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करके अभियुक्तों का चालान मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है।
