लखीमपुर खीरी।जनपद में पुलिस पर रिश्वत लेने के गंभीर आरोप का मामला सामने आया है। सदर विधायक ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष एक महिला को पेश कर आरोप लगाया कि , जो शारदानगर थाने में तैनात हैं, ने एक मुकदमे से नाम हटाने के एवज में 55 हजार रुपये की रिश्वत ली।
बताया गया कि महिला ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष अपनी शिकायत रखते हुए रिश्वत लेने के आरोप लगाए। इस दौरान विधायक योगेश वर्मा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित उपनिरीक्षक के विरुद्ध तत्काल मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाए।
मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक के समक्ष शिकायत प्रस्तुत किए जाने के बाद अब आगे की कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं। पुलिस प्रशासन की ओर से मामले की जांच के बाद ही आरोपों की पुष्टि और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

