उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के थाना सम्पूर्णानगर पर अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के नेतृत्व में क्षेत्रीय व गणमान्य लोगों के मध्य शांति व्यवस्था को लेकर की गई समीक्षा बैठक। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने लोगों को निर्देशित करते हुए बताया कि आप सभी लेग शांति व्यवस्था बनाए रखें और किसी भी प्रकार का वाद विवाद ना करें और शांति भंग ना होने दे तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर रखें और उनके प्रत्येक गतिविधियों पर ध्यान रखें और उनके द्वारा माहौल बिगाड़ने पर उससे पहले उसकी सूचना स्थानीय पुलिस तुरंत दें। जिससे उनको चिन्हित करते हुए एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाएगा। लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु अपील की। थाना सम्पूर्णानगर क्षेत्र के समस्त समुदायों के व्यक्तियों, ग्राम प्रधानों, व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं सदस्यों एवम पत्रकार बंधुओं की मीटिंग थाना सम्पूर्णानगर पर की गई। सभी को आगामी जुम्मा की नमाज के दृष्टिगत सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु दिशा निर्देश दिए गए,,, एवम शांति बनाए रखने की अपील की गई, तत्पश्चात थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था के दृष्टिगण पैदल मार्च किया गया। इस सभा के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक जनपद खीरी अरुण कुमार सिंह, तहसीलदार पलिया आशीष कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी धौरहरा संजय नाथ तिवारी, सशस्त्र सीमा बल, तेजतर्रार थाना प्रभारी बलवंत शाही एवं समस्त स्टाफ और भारी संख्या में क्षेत्रीय व सम्मानित गणमान्य लोग और पत्रकार बंधु भी उपस्थित रहे।
