लखीमपुर खीरी, 23 जून। ज्येष्ठ मास के पावन बड़े मंगल के अवसर पर मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कैंप कार्यालय, खीरी में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना एवं संकटमोचन भगवान हनुमान जी की आरती कर किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धालुओं एवं आम जनमानस को प्रसाद वितरित कर भंडारे की शुरुआत की। भंडारे में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, राहगीरों एवं श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और धार्मिक आयोजन में सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा उपस्थित लोगों ने बड़े मंगल के पर्व पर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। आयोजन में पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

