बेहजम (लखीमपुर खीरी)। विधानसभा कस्ता-143 के विकासखंड बेहजम क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी के युवा नेता एवं “बहुजनों की बुलंद आवाज़” के रूप में पहचान रखने वाले सचिन सिंह नितिन के नेतृत्व में एक विचार-विमर्श एवं संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बेहतर व्यवस्था निर्माण, सामाजिक परिवर्तन, सत्ता परिवर्तन तथा भाईचारे जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति पर विचार करते हुए गांव स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने और सोशल मीडिया के माध्यम से जनजागरण अभियान को गति देने पर बल दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी को मिशन-2027 में ऐतिहासिक सफलता दिलाने तथा Mayawati को पुनः मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य को लेकर कार्यकर्ताओं को पूरी सक्रियता के साथ कार्य करना होगा।
कार्यक्रम में देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने, किसानों की खुशहाली, बहन-बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा, बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने तथा सामाजिक एकता और भाईचारे को सुदृढ़ करने जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर “सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय” की भावना पर आधारित व्यवस्था निर्माण तथा लोकतांत्रिक भागीदारी को मजबूत करने के लिए लोगों को मतदान के महत्व और उसकी शक्ति के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
सचिन सिंह नितिन ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेंगे तथा सामाजिक न्याय और समानता की लड़ाई को और मजबूत बनाएंगे।

