मितौली, खीरी। कोतवाली मितौली पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक खीरी ख्याति गर्ग के निर्देशन में अपराधियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी मितौली के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक महेश पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, थाना मितौली में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 210/2026, धारा 87/137(2) बीएनएस से संबंधित मामले में आरोपी आकाश पुत्र सोबरन, निवासी ग्राम डहर, थाना मितौली, जनपद खीरी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में महिला उपनिरीक्षक महिमा पाण्डेय, कांस्टेबल सुगम कुमार तथा आरक्षी पवन कुमार शामिल रहे।
पुलिस ने बताया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

