मितौली खीरी। मितौली थाना क्षेत्र में नवागत क्राइम इंस्पेक्टर अखिलेश गंगवार ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद अपराध नियंत्रण को लेकर सक्रियता बढ़ा दी है। वह लगातार क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई करने के लिए प्रयासरत हैं।
क्राइम इंस्पेक्टर अखिलेश गंगवार द्वारा थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में लगातार गश्त कर लोगों में सुरक्षा का विश्वास मजबूत किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अपराध एवं अवैध गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बढ़ने नहीं दिया जाएगा। जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर उनका त्वरित निस्तारण किया जाएगा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नवागत क्राइम इंस्पेक्टर की सक्रिय कार्यशैली से क्षेत्र में अपराधियों में भय का माहौल बना है, जबकि आम जनता खुद को सुरक्षित महसूस कर रही है।

