लखीमपुर-खीरी।ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी एवं गाली-गलौज किए जाने के विरोध में सोमवार को ब्राह्मण सेवा समिति के पदाधिकारियों ने सदर कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।समिति के अनुसार लघुचा निवासी, हाल पता मोहल्ला सिकटिहा लखीमपुर निवासी हैरम वर्मा उर्फ कजरू पुत्र जगत वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी और अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। इस संबंध में ब्राह्मण सेवा समिति की ओर से सदर कोतवाली में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई गई।समिति पदाधिकारियों ने प्रभारी निरीक्षक से वार्ता कर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कठोर दंडात्मक कार्रवाई किए जाने की मांग की। पदाधिकारियों ने कहा कि यदि मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो जिले का ब्राह्मण समाज आंदोलन करने को विवश होगा।इस अवसर पर ब्राह्मण सेवा समिति के अध्यक्ष अवधेश मिश्रा, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला, अधिवक्ता सुशील शुक्ला, अधिवक्ता चंद्रमौली शुक्ला, शिवाजी मिश्रा, प्रधान रमेश त्रिवेदी उर्फ गट्टू, अरुण पांडे, आशीष दीक्षित, नरेंद्र मिश्र, श्याम जी मिश्रा, मनोज मिश्रा, ब्रह्मदत्त दीक्षित, अभिषेक शुक्ला सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
