मैगलगंज खीरी। थाना क्षेत्र के खमरिया गांव में सोमवार सुबह तेज आंधी और बारिश के चलते एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गांव निवासी चंदा देवी पत्नी स्वर्गीय राजाराम (विधवा) के पक्के मकान की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई।
घटना के समय घर में रखा सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि गनीमत रही कि घर में मौजूद सभी सदस्य बाल-बाल बच गए और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
स्थानीय लोगों के अनुसार तेज हवा और लगातार बारिश के कारण मकान कमजोर हो गया था, जिससे यह हादसा हुआ। घटना के बाद पीड़ित परिवार दहशत में है और उन्हें काफी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से की मदद की मांग, ताकि पीड़ित परिवार को राहत मिल सके और सुरक्षित आवास की व्यवस्था कराई जा सके।
