मैगलगंज (खीरी)। थाना मैगलगंज क्षेत्र के ग्राम कुकुर गोती निवासी वरिष्ठ लोकतंत्र सेनानी बाला प्रसाद (85 वर्ष) का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
स्वर्गीय बाला प्रसाद के सम्मान में मैगलगंज पुलिस द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर भावभीनी अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अंतिम विदाई के अवसर पर नायब तहसीलदार शशांक शेखर मिश्रा, थाना प्रभारी संजीव सिंह, चौकी इंचार्ज दीनानाथ, ग्राम प्रधान सहित अन्य लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और नम आंखों से अपने प्रिय नेता को अंतिम विदाई दी। ग्रामीणों ने उन्हें एक सादगीपूर्ण और जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व के रूप में याद किया।
