मितौली (खीरी)। आगामी 21 अप्रैल 2026 को नवीन तहसील परिसर मितौली के निकट मैदान में प्रस्तावित प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य, प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर ने कार्यकर्ताओं के साथ स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंच, सुरक्षा, यातायात एवं जनसभा स्थल की तैयारियों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ जुटे रहें।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान मितौली नीरज कश्यप, पूर्व ग्राम प्रधान मास्टर दिनेश कुमार, पंचायत सेक्रेटरी मनोज कुमार, भाजपा नेता विश्राम लाल मौर्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
