लखीमपुर खीरी। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली सदर पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस टीम ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। रविवार को पुलिस ने नहर पटरी, ग्राम मीरपुर के पास निर्माणाधीन मकान के सामने से शिवनेन्द्र त्रिवेदी पुत्र स्व. लल्लाराम त्रिवेदी, निवासी ग्राम पहाड़ापुर को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा (315 बोर) व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इस संबंध में थाना कोतवाली सदर पर मु0अ0सं0 0276/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल रहे:
उपनिरीक्षक रमेश कुमार कनौजिया
कांस्टेबल नितेश कुमार
कांस्टेबल कुलदीप चौधरी
पुलिस द्वारा जनपद में अपराध एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
