बेहजम खीरी। बेहजम ब्लाक के नीमगांव थाना क्षेत्र के सोनौरा गांव में शनिवार दोपहर में अज्ञात करणो से आग लग गई अज्ञात कारणों से लगी इस आग में करीब पांच घर जलकर राख हो गए, जिससे लाखों रुपये का सामान नष्ट हो गया। घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार, गांव निवासी जगदीश भार्गव, अजय भार्गव, राम सिंह और भूरे टेलर के घरों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों के कुछ समझ पाने से पहले ही आग तेजी से फैल चुकी थी।इस अग्निकांड में घरों के अंदर रखा घरेलू सामान, कपड़े, बर्तन, अनाज और अन्य जरूरी सामग्री पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गई। पीड़ित परिवारों का कहना है कि उनके पास अब कुछ भी नहीं बचा है और वे खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं।घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई।सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने भी आग बुझाने में भरसक सहयोग किया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। स्थानीय लोगों के अनुसार, यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो नुकसान और भी अधिक हो सकता था।आग की तेज लपटों और धुएं के कारण पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। महिलाएं और बच्चे भयभीत होकर इधर-उधर भागते नजर आए। प्रशासन को घटना की जानकारी दे दी गई है। मौके पर राजस्व विभाग की टीम के पहुंचने की उम्मीद है, जोइस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है और लोग आग लगने के कारणों को लेकर चिंतित हैं। फिलहाल, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
