खीरी। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोहम्मदी पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक मोहम्मदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
थाना मोहम्मदी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 503/2025 धारा 319(2)/318(4)/336(3)/338/340(2) बीएनएस से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त कुंवरपाल सिंह पुत्र भरत सिंह निवासी ग्राम हैरम खेड़ा को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था।
गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में
वरि० उपनिरीक्षक रामलखन
कांस्टेबल रंजीत पाल,कांस्टेबल सूर्यप्रताप,पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
