नई दिल्ली। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने एक और ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित करते हुए भारत के सर्वाधिक लंबे समय तक, कुल 8931 दिनों तक शासन प्रमुख के रूप में सेवा देने का गौरव प्राप्त किया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर देशभर में हर्ष और गर्व का माहौल है।
145 करोड़ भारतीयों की सुख, समृद्धि और संतुष्टि के लिए सतत समर्पित प्रधानमंत्री मोदी का यह रिकॉर्ड उनके प्रति जनता के अटूट विश्वास और समर्थन का सशक्त प्रमाण माना जा रहा है। उनके नेतृत्व में भारत ने “अमृतकाल” की दिशा में तेज़ी से कदम बढ़ाते हुए विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं।
प्रधानमंत्री द्वारा प्रस्तुत “विकसित भारत” का संकल्प देश को नई ऊंचाइयों की ओर ले जाने का मार्ग प्रशस्त कर रहा है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना और “अंत्योदय से राष्ट्रोदय” की अवधारणा को साकार करते हुए उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया है।
“सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के मूलमंत्र के साथ आगे बढ़ते हुए भारत आज वैश्विक मंच पर एक मजबूत और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में उभर रहा है।
इस अवसर पर देशवासियों ने भगवान श्री राम से प्रार्थना की है कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति, समृद्धि और वैभव के पथ पर अग्रसर होता रहे।
