थाना एएचटी पुलिस द्वारा मानव तस्करी की रोकथाम हेतु थाना कोतवाली पलिया क्षेत्र व गौरीफंटा इंडो नेपाल बॉर्डर में “ऑपरेशन रक्षा” के तहत विशेष अभियान/ जन जागरूकता अभियान चलाया गया**
आज दिनांक 30 जनवरी 2026 मुख्यालय महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जारी पत्र-वी०पा०ला०-एचसी-व-13/2023/71 दिनांक 07 जनवरी 2026 अपर पुलिस महानिदेशक, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उ0प्र0, लखनऊ के आदेशानुसार मानव तस्करी की रोकथाम, महिलाओं एवं बालिकाओं के संरक्षण, रेस्क्यू, विधिक कार्यवाही एवं पीड़ितों के पुनर्वास हेतु 15 दिवसीय “ऑपरेशन रक्षा” विशेष अभियान, पुलिस अधीक्षक जनपद खीरी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के कुशल संरक्षण एवं निर्देशन में उपनिरीक्षक राम अवतार प्रभारी थाना एएचटी/ एसजेपीयू, महिला उप निरीक्षक श्रीमती सवेश मौर्य, हेड कांस्टेबल राजेश यादव, महिला कांस्टेबल संध्या श्रीवास्तव , राम सरण सीडब्ल्यूसी सदस्य जनपद खीरी, अंजुम परवीन प्रभारी चाइल्ड लाइन की संयुक्त टीम द्वारा गौरीफंटा इंडो नेपाल बॉर्डर व थाना कोतवाली पलिया,क्षेत्रांतर्गत संचालित स्पा सेंटरों, मसाज पार्लरों एवं होटलों ढाबा व रेलवे स्टेशन में विशेष अभियान चलाकर चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान किसी प्रकार की कोई अवांछनीय गतिविधि प्रकाश में नहीं आई। एवं साथ ही संबंधित संचालकों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की शिकायत या अवैध गतिविधि पाए जाने पर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी और टोल फ्री न० 112, 1090,1098,आदि नम्बरों की जानकारी दी एवं जागरूक किया गया।

