मितौली खीरी। कस्बा मितौली के बीचों बीच कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, पानी की टंकी के निकट राजकुमार मिश्रा के आवास के निकट सप्तम श्री विष्णु महायज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन कथा प्रवचन का आयोजन 26 दिसंबर 2025 से एक जनवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा प्रथम दिन कलश शोभा यात्रा का आयोजन यज्ञ स्थल से कस्बा रतहरी कठिना नदी पर स्थित पौराणिक बाबा कष्ट हरण धाम मंदिर पर वैदिक मंत्रोच्चार से प्रथम कलश मुख्य यजमान योगेंद्र कुमार मिश्रा ने सपरिवार जल भरा उसके बाद माताओं बहनों नें पवित्र जल वैदिक मंत्रोचार से घाटों में जल भरकर सर पर रख कर भजन गीत गाते हुए डीजे के धुन पर तांडव नृत्य करते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंचकर कलश स्थापित किए गए पवित्र जल से यज्ञ मंडप स्थल को पवित्र किया गया
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पूर्व राज्यसभा सदस्य, राष्ट्रीय परिषद के सदस्य जुगल किशोर भाजपा नेता मास्टर दिनेश कुमार, ग्राम प्रधान मितौली नीरज कश्यप ने कलश शोभा यात्रा में शामिल होकर पुण्य के भागीदार बने कथा व्यास मार्गदर्शक उद्घोषक हरिबोल महाराज ने बताया 26 दिसंबर 2025 से एक जनवरी 2026 तक प्रातः 8 बजे से एक बजे तक यज्ञ, हवन, पूजन, दोपहर की बेला में एक बजे से 4 बजे तक रात्रि मेला में 7 से 11 बजे तक बाहर से पधारे मनीषी विद्वान, वक्ताओं के द्वारा अमृत मयी कथा का रसपान कराया जाएगा और दो जनवरी 2026 को यज्ञ स्थल पर लगे सुंदर से पंडाल में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा कलश यात्रा के शुभ अवसर पर भाजपा नेता समसाद अली, पंकज जयसवाल, रामशंकर दीक्षित बृजभूषण लाल मिश्रा, राम जी पांडेय, कृष्ण दत्त तिवारी, बृजमोहन लाल मिश्र, ठाकुर महिपाल सिंह, राम भगत बाजपेई, अशोक गुप्ता, मनीराम जमुनिया सहित क्षेत्र के सम्मानित नागरिक माताएं बहने मौजूद रहीं।
