मितौली खीरी ।शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन उ० प्र० द्रारा आयोजित राज्य स्तरीय शैक्षिक नवाचार कार्यशाला और शिक्षक सम्मान समारोह का शुभारम्भ अजय कुमार सिंह संयुक्त शिक्षा निदेशक (एससीईआरटी) व डा० अश्वनी कुमार अध्यक्ष ऑल इण्डिया फेडरेशन ऑफ टीचर्स आर्गनाइजेशन ने किया । उक्त कार्यशाला में लखीमपुर का प्रतिनिधित्व आदित्या कुमारी ने किया ।सहयोगी शिक्षकों में निशि सिंह, पंकज वर्मा, मोनिका शर्मा, अरविंद कुमार, दीपा गुप्ता तथा अंजली मौर्या ने प्रतिभाग किया। लखीमपुर टीम द्वारा टीएलएम काउंटर पर नवीन शिक्षण अधिगम सामग्री का प्रदर्शन किया गया तथा गणित विषय में अपने नवाचार तथा पी पी टी का प्रदर्शन अंजली मौर्या द्वारा किया गया अमरेन्द्र सिंह उप शिक्षा निदेशक ( प्रा० ) बेसिक शिक्षा निदेशालय लखनऊ व मनोज कुमार सिंह प्रदेश अध्यक्ष शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन उ० प्र० ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर टीम लखीमपुर के सभी सदस्यों को सम्मानित किया। ।
