लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 10 अगस्त से 28 अगस्त तक संचालित डीआईए-2025 अभियान की मॉनिटरिंग हेतु राष्ट्रीय स्तर से एक टीम जनपद में पहुंची जिसने ग्रामीण स्तर पर पहुंचकर अभियान की समीक्षा की।
सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने बताया कि भारत सरकार की जो टीम आईडीए अभियान के निरीक्षण के लिए पहुंची थी उस टीम में नेशनल प्रोग्राम ऑफिसर डब्ल्यूएचओ डॉ कमलाकर लश्करे व जोनल कोऑर्डिनेटर डब्ल्यूएचओ डॉ राहुल ढोंगरडिव, पीसीआई से एएसपीएम विकास द्विवेदी शामिल थे। उनके द्वारा ब्लॉक कुंभी (गोला) के ग्राम दतेली एवं अजान में अभियान के कार्यों का निरीक्षण किया। सुपरविजन एवं ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर्स से कार्य (एन बी एस,आई डी ए, एम.एम.डी.पी. किट डिस्ट्रीब्यूशन आदि) की जानकारी ली। कार्यक्रम से संबंधित जनपदीय प्रोफाइल का विस्तार से अवलोकन किया। इसके उपरांत मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ संतोष गुप्ता से मिलकर फीडबैक को साझा किया। उन्होंने जनपद में आई.डी.ए. अभियान की सराहना की । उन्होंने कहा कि जनपद में अभियान लगी टीमें शासन के निर्देशों के अनुसार बेहतर कार्य कर रहीं हैं। भ्रमण के दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ गणेश, जिला मलेरिया अधिकारी हरि शंकर, पीसीआई डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर अभिषेक पांडेय एवं मलेरिया निरीक्षक पंकज वर्मा उपस्थित रहे।
गांव-गांव तक पहुंची भारत सरकार की टीम
राष्ट्रीय टीम द्वारा जिला मलेरिया अधिकारी कार्यालय में पहुंचकर मलेरिया एवं फाइलेरिया निरीक्षकों से आईडीए में किये जाने वाले कार्यों तथा फाइलेरिया से ग्रस्त रोगियों तथा आवंटित क्षेत्रों के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। तत्पश्चात राष्ट्रीय टीम द्वारा गोला ब्लाक के निरीक्षण हेतु प्रस्थान किया गया। सीएचसी पर पहुंचकर चिकित्सालय परिसर में लगे बूथ का निरीक्षण कर ब्लॉक प्रोफाइल का निरीक्षण किया, तत्पश्चात टीम द्वारा ग्राम अजान एवं दतेली का निरीक्षण किया गया। ग्राम में आशा, आशा संगिनी, सुपरवाइजर, ग्राम प्रधान, कोटेदार भी उपस्थित रहे।

