मितौली खीरी।थाना क्षेत्र के हैदर नगर गांव से पाँच दिन से लापता युवक का शव पड़ोस के गाँव पियरा के तालाब से बरामद हुआ है। लगातार ग्रामीण व परिजन लड़के का ढूढ़ने का प्रयास किया। लेकिन कही कोई पता नही चला। शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर भीड़ जमा हो गयी। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। सूचना पर पहुचीं पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। मामले जांच पड़ताल में जुट गई है।
थाना क्षेत्र के हैदरनगर में बीते 23 अगस्त को रामसहाय का पुत्र अनूप कुमार खूंटे से छुटी भैंस पकड़ने के लिए पीछे पीछे गया था। देर शाम तक जब अनूप कुमार घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की थी। आस पास के खेतों व तालाबों में में ढूंढा लेकिन वह नहीं मिला। उसके बाद परिजनों ने मितौली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के छठे दिन उसका शव पड़ोस के गाँव पियरा के तालाब में उतराता हुआ देखा गया। शव मिलने से हड़कंप मच गया आस पास के तमाम लोग शव देखने को इकठ्ठा हो गये। लोग तरह तरह की चर्चाएं करने लगे। वहीँ परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। थाना प्रभारी शिवा जी दुबे ने बताया शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी।

