विकासखंड मितौली ग्राम पिपरझला में भारतीय किसान मजदूर यूनिट सिंघानिया की बैठक आयोजित हुई बैठक में विभिन्न समस्याओं व संगठन विस्तार पर चर्चा की गई
भारतीय किसान मजदूर यूनिट सिंघानिया की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई बैठक का संचालन प्रदेश महासचिव जितेंद्र बाजपेई ने किया जबकि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अमर सिंह ने की बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए घोषणा की गई समस्त प्रमुख पदाधिकारी गणतंत्र दिवस के अवसर पर बुलंदशहर में चलकर संगठन की तरफ से विशाल ध्वजारोहण कर देश भक्ति का संदेश दिया जाएगा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष एसके सिंघानिया प्रदेश अध्यक्ष संजय सोलंकी जी प्रदेश महासचिव जितेंद्र वाजपेई सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी भाग लेंगे सभी प्रदेश व जिला मंडल तहसील ब्लाक के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य बताई गई है इस दौरान संगठन के विस्तार और मजबूती पर चर्चा की गई इसी क्रम में उपाध्यक्ष राधा रमन मिश्रा ने अपने विचार व्यक्त किए फल वितरण कर सम्मानित किया साथ जिला महासचिव धर्मेंद्र सिंह संगठन के कार्ड वितरण किया इस संदीप कुमार भार्गव ब्लाक अध्यक्ष धर्मपाल सिंह विमल सिंह सहित काफी पदाधिकारी मौजूद रहे

