मुख्य संपादक पंकज कुमार गौतम
मितौली खीरी।विकासखंड मितौली क्षेत्र के बटाऊ गांव में आषाढ़ पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व राज्य सभा सांसद जुगुल किशोर सर्वप्रथम तथागत गौतम बुद्ध और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चरणों में पुष्प अर्पित किया। और यह पदयात्रा उनकी अगुवाई में निकाली गई। जिससे पदयात्रा में बुद्धम शरण गच्छामि के मंत्रो से गूंज उठा। जहां आषाढ़ पूर्णिमा के अवसर पर हजारों की संख्या में लोग। इस पद यात्रा में शामिल रहे। और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जुगल किशोर ने कहा कि मुझे अपने ननिहाल में आज तथागत गौतम बुद्ध की पदयात्रा में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ हैं यह बड़े सौभाग्य की बात है ।
आषाढी पूर्णिमा इसलिए मनाई जाती हैं क्योंकि तथागत गौतम बुद्ध ने इसी दिन धर्म चक्र प्रवर्तन किया था और इसी दिन तथागत गौतम बुद्ध ने अपने उपदेश दिया। और इसीलिए इसको गुरु पूर्णिमा के रूप में भी जाना जाता है। क्योंकि जो भी गुरु अपने शिष्यों को ज्ञान देते हैं उसी को गुरु पूर्णिमा के रूप में भी जाना जाता है। तथागत गौतम बुद्ध ने अपने उपदेशों को सारनाथ में दिया था। इसीलिए आषाढ़ पूर्णिमा बड़े हर्षोल्लास के साथ जगह-जगह मनाई जाती है।
इस अवसर पर बहुजनों की बुलंद आवाज सचिन सिंह नितिन,एडवोकेट रजनी बौद्ध,पुत्तू लाल गौतम,वेदप्रकाश गौतम,शमशाद अली सहित सम्मानित लोग व महिलाएं मौजूद रहीं।

