मुख्य संपादक – पंकज कुमार गौतम
मितौली खीरी। विकास खंड मितौली के खुटेहना गांव में बुद्ध कथा एवं अम्बेडकर ज्ञान वर्षा का छ : दिवसीय का आयोजन किया गया। जहाँ भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व राज्य सभा सांसद जुगुल किशोर नें सर्वप्रथम तथागत गौतम बुद्ध व अंबेडकर के चरणों में पुष्प अर्पित करते हुए फीता काट कर शुभारम्भ किया । जो यह कार्यक्रम 4 जुलाई से 9 जुलाई तक चलेगा। जहां कथावाचक शैलेंद्र बौद्ध द्वारा बुद्ध अंबेडकर के ज्ञान को अपने मधुर मधुर वाणी से संगीत मय के माध्यम से दिखाई भी जाएगा।

विकासखंड मितौली का ऐसा गांव खुटेहना बना जहां महिलाओं ने कमेटी गठित कर बुद्ध के विचारों को सुनने के लिए गांव कमेटी गठित कर बुद्ध के कार्यक्रम का आयोजन किया।
वहीं जुगल किशोर ने डॉ भीमराव अंबेडकर और बुद्ध के विचारों को सुनना चाहिए। लेकिन किसी देवी देवता पर कथा वाचक ध्यान दें टिप्पणी नहीं करेगा क्योंकि भगवान बुद्ध के विचार समता मूलक विचार थे जिन्होंने पूरे विश्व में अपने विचारों को रखा आज पूरा विश्व उनके विचारों पर चलता है इसलिए किसी देवी देवताओं पर टिप्पणी न करें अपने धर्म बौद्ध धर्म का प्रचार प्रसार करते रहे। डॉ भीमराव अंबेडकर और बुद्ध के विचारों को पढ़ेंगे जानेंगे समझेंगे तभी आप सभी लोग आगे बढ़ पाएंगे और अपने बच्चों को ज्यादा से ज्यादा शिक्षा अवश्य ग्रहण काराएं।
जहाँ इस अवसर पर सियाराम गौतम,वेद प्रकाश गौतम,अमर रिजवी सहित कमेटी की सम्मानित लोग व महिलाएं मौजूद रहीं।

